![]() |
| #Spiritual Gyan (ज्ञान) |
अपने जीवन का फैसला हर व्यक्ति का अधिकार है, प्रत्येक व्यक्ति का जिंदगी का फैसला उसका अपना खुद का फैसला होता है, उसके लिए सबसे पहले, जिंदगी का रास्ता तय करना बहुत ही ज्यादा जरूरी है. रास्ता तय करना इसका मतलब, अपनी जिंदगी का लक्ष्य निर्धारित करना. परंतु लक्ष्य, लक्ष्य तो कोई बनाता ही नहीं. जो कोई लक्ष्य बनाता भी है, तो उसे समझ और ज्ञान नहीं, जिसमें समझ और ज्ञान है, तो उसे करने का तरीका नहीं जानता, कोई व्यक्ति करने का तरीका जानता है परंतु उसकी भावना स्वार्थी है. "जिसकी रही भावना जैसी" उसकी गति होए वैसी. यह सागर, भवसागर है, जहां पर भाव व्यक्त किए जाते हैं, भावना व्यक्त की जाती है, भावना से ही यह संसार चलता है, धर्म चलता है, सत्य चलता है, न्याय चलता है, मानवता चलती है, परंतु फिर भी, हम इस संसार की नाटक को देखते देखते अपने अपने खुद के बारे में फैसला करना भूल जाते हैं, यही है Spiritual Gyan (ज्ञान). अपनी जीवन का फैसला समय पर खुद लेना पड़ता है |

Comments
Post a Comment